{"_id":"599096fc4f1c1bc2288b473f","slug":"31502648060-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र से लापता छात्र मुंबई में मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र से लापता छात्र मुंबई में मिले
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुए दोनों छात्रों की लोकेशन मुंबई में मिली है। सर्विलांस के जरिए पुलसि को सफलता मिली। शनिवार को पुलिस के साथ अभिभावक बच्चों को लेने के लिए मुंबई रवाना हो गए।
बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी जितेंद्र सिंह यादव का बेटा रितेश सिंह एवं रामनगीना के बेटा अर्धव उर्फ हिमांशु सिंह घर से डीएवी स्कूल जाने के लिए निकले। दोनों कक्षा नौवीं के छात्र है। सांय चार बजे तक स्कूल से दोनों बच्चें अपने घर नहीं पहुंचे तो घरवालों ने उनकी तलाश शुरू कर दिया, लेकिन उनका पता नहीं चला। विवश होकर दोनों बच्चों के घरवालों ने पुलिस को बच्चों के गायब होने की तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छात्रों की खोजबीन शुरू किया। सर्विलांस के जरिए पता चला कि बच्चे कैंट वाराणसी से ट्रेन पकड़ कर मुंबई जा रहे है। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मुंबई में दोनों छात्र मिले है। वहां से छात्रों को लाया जा रहा है। ब्यूरो