फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पिकअप पलटने से 11 मजदूर घायल, भर्ती

पिकअप पलटने से 11 मजदूर घायल, भर्ती

Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
पिकअप पलटने से 11 मजदूर घायल, भर्ती
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव में रविवार शाम को पिकअप पलटने से उस पर सवार 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में नौ महिलाएं भी शामिल हैं। ये सब लोग कर्मा थाना क्षेत्र के धनसिरिया से धान की रोपाई करके वापस घर जा रहे थे। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव के रहने वाले करीब डेढ़ दर्जन मजदूर करीब 15 दिन पूर्व धान की रोपाई करने कर्मा थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव गए थे। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे ये मजदूर पिकअप से वापस अपने घर कोरट लौट रहे थे। कनेटी गांव में सड़क किनारे एक मालवाहक छोटी गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी से पास लेने में पिकअप सड़क किनारे पानी से भरे खेत में पलट गई। पिकअप पर सवार कई मजदूर गाड़ी व उस पर रखे बोरियों के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को बाहर निकाला। हादसे में पाने देवी (62) पत्नी राधे, राधे (65) पुत्र लोलर, छबिंदर (16) पुत्र मालिक, गुलाबी (25) पत्नी नंदू, मीना (35) पत्नी लालमन, जनकदुलारी (30) पत्नी मनोज, सुशीला (40) पत्नी मंते, सीता (60) पत्नी बदन, पनदैया (60) सोनाई, सुकवरिया (60) पत्नी बुधवंते, कनाई (35) पुत्र मुन्नीलाल सभी निवासी कोरट थाना घोरावल घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed