फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सेमरिया में पेयजल आपूर्ति एक माह से बाधित

सेमरिया में पेयजल आपूर्ति एक माह से बाधित

Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
सेमरिया में पेयजल आपूर्ति एक माह से बाधित

विज्ञापन
वैनी (सोनभद्र)। नगवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेमरिया में वर्ष 2014-2015 में निर्मित पानी की टंकी से करीब एक माह से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोग दूषित पानी पीने के लिए विवश हैं। शनिवार को इससे नाराज लोगों ने ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर टंकी से पानी आपूर्ति कराने की मांग की।

सेमरिया में पानी टंकी का निर्माण होने से एक वर्ष तक जल निगम ने आपूर्ति की। इसके बाद जल निगम ने टंकी ग्राम पंचायत को हस्तांतरित कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं कि जा रही है। वर्तमान में एक माह से पेयजल की आपूर्ति पूर्णतया बंद है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब ब्लॉक में शिकायत की जाती है तो प्रधानपति दुर्व्यवहार करते हैं। जब कि ग्राम पंचायत की स्थिति यह है कि ग्राम पंचायत में लगे कुल हैंडपंप में से करीब 14 हैंडपंप खराब हैं। ग्रामीणों ने पंचायत की निधि से खराब हैंडपंपों को बनवाने और पेयजल टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में विमलेश गुप्ता, रामशंकर, महेंद्र, अमरेश, विनोद, राजकुमार, रविशंकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed