फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ब्लॉकों में बनेगा मल्टी पर्पज हॉल और एथलेटिक ट्रैक

ब्लॉकों में बनेगा मल्टी पर्पज हॉल और एथलेटिक ट्रैक

Tue, 01 Aug 2017 11:26 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉकों में बनेगा मल्टी पर्पज हॉल और एथलेटिक ट्रैक
सोनभद्र/करमा। भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना के तहत जिले के आठों ब्लॉकों में ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से बहु उद्देशीय हॉल और एथलेटिक ट्रैक के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। खिलाड़ियों के लिए खेल किट के साथ ही प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। हॉल और ट्रैक निर्माण में करीब चार-चार करोड़ की लागत आएगी। तीन ब्लॉकों में भूमि का चयन कर स्टीमेट बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। शेष पांच ब्लॉकों में भूमि का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के आठों ब्लॉक राबर्ट्सगंज, बभनी, नगवां, चतरा, चोपन, घोरावल, दुद्धी और म्योरपुर में बहु उद्देशीय हॉल एवं एथलेटिक ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा। यहां पर खिलाडिय़ों के लिए वालीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, गोला, हैमर, डिस्कस, शतरंज, भाला, लंबी एवं ऊंची कूद, कुश्ती, दौड़ आदि की समुचित व्यवस्था होगी। इसके अलावा हर ब्लॉक पर एक-एक कोच भी होगा। साथ ही पीआरडी जवानों की भी तैनाती की जाएगी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए भारत सरकार की खेलो इंडिया योजना लागू की गई है। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के रौप ग्राम पंचायत में जिला अस्पताल के बगल में साढ़े पांच बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं बभनी ब्लॉक के चपकी स्टेडियम के बगल में साढ़े सात बीघा और नगवां ब्लॉक के नगांव ग्राम पंचायत में नौ बीघा भूमि का चयन कर स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। शेष पांच ब्लॉकों में भूमि चयनी की प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed