{"_id":"5f79f94a8ebc3e9bca1af3ef","slug":"31-found-corona-infected-including-eight-women-sonbhadra-news-vns5509908175","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ महिलाओं समेत 31 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ महिलाओं समेत 31 और मिले संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में आठ महिलाओं समेत 31 लोगों की रिपोर्ट रविवार को कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 2970 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 28 मरीज रविवार को इलाज के बाद स्वस्थ भी घोषित किए गए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 2670 हो गई है जबकि 266 एक्टिव मामले हैं।
चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों तथा कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 656 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 873 लोगों की रविवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 31 पाजिटिव और 842 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 113358 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 112381 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2970 पाजिटिव और 109411 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 977 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को 31 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 266 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से चार की मौत सोनभद्र और 30 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।