{"_id":"5f67a0688ebc3e8bac714b7b","slug":"31-corona-infected-including-medical-couple-sonbhadra-news-vns5484408165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ के छह जवानों, चिकित्सक दंपती समेत 31 और संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएसएफ के छह जवानों, चिकित्सक दंपती समेत 31 और संक्रमित
विज्ञापन
सोनभद्र। सीआईएसएफ की ओबरा यूनिट के छह जवानों, सीएचसी घोरावल में तैनात चिकित्सक दंपती समेत 31 नए लोग रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले में पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 2487 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 50 मरीज इलाज के बाद रविवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 2159 हो गई है। रविवार को 31 और संक्रमित मरीज मिलने पर जिले में एक्टिव मामले अब 303 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की।
उधर, चिकित्सकों की टीमें रविवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 925 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1177 लोगों की रविवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 31 पाजिटिव और 1146 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 91418 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 90202 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2487 पाजिटिव और 87715 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1216 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रविवार को 31 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 303 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 22 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।