{"_id":"62ffd2730372f54a6f7d627b","slug":"30-crore-electricity-bill-outstanding-rc-issued-against-five-thousand-consumers-sonbhadra-news-vns6698789115","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 करोड़ बिजली का बिल बकाया, पांच हजार उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 करोड़ बिजली का बिल बकाया, पांच हजार उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी
विज्ञापन
जिले में बिजली विभाग के बार बार कहने के बावजूद उपभोक्ता बिजली का बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग का बकायेदारों पर नजर ढेढ़ी होने लगी है। बिजली विभाग ने अब तक 50 हजार के ऊपर के करीब 5000 बिजली उपभोक्ता के खिलाफ आरसी जारी करते हुए वसूली के लिए तहसीलों को भेज दिया है। इन बकायेदारों पर करीब 30 करोड़ रुपये बकाया है। जल्द और बाकीदारों के खिलाफ आरसी जारी होगी।
शासन स्तर से बिजली का बकाया बिल जमा करने के लिए लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों पर दबाव पड़ रहा है। उच्चाधिकारियों ने बकाया जमा न करने में रुचि न लेने वालों की आपूर्ति ठप करते हुए बिल जमा कराने का निर्देश दिया है। उक्त आदेश के क्रम में विभाग ने बकायेदारों की कुंडली तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले चरण में राबर्ट्सगंज और पिपरी विद्युत वितरण खंड में 50 हजार से अधिक के बकायेदारों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ आरसी जारी की जा रही है। उच्चाधिकारियों ने सभी अवर अभियंताओं को बार-बार सूचित करने के बाद भी बकाया जमा न करने वालों की आपूर्ति ठप करने का निर्देश जारी कर दिया है। उक्त आदेश का पालन न करने वाले अभियंताओं समेत अन्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक्सईएन की मानें तो अवर अभियंताओं के माध्यम से अभी राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी और घोरावल तहसील क्षेत्र के अब तक करीब पांच हजार ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है जिन पर 50 हजार से अधिक रुपये बिल बकाया है। उक्त सभी बकायेदारों को आरसी जारी करते हुए संबंधित तहसीलों को भेज दिया गया है। जिन उपभोक्ताओं को आरसी जारी की गई है, उन पर करीब 30 करोड़ रुपये बिल बाकी है।
विज्ञापन
बार-बार कहने के बाद भी बकाया बिल जमा न करने वाले करीब पांच हजार उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी जारी की गई है। जिन लोगों को आरसी जारी की गई है उनके ऊपर करीब 30 करोड़ रुपये बकाया है। अवर अभियंताओं को बकाया जमा न करने वालों की आपूर्ति ठप करने का निर्देश दिया गया है। - सर्वेश कुमार सिंह, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड राबर्ट्सगंज