{"_id":"67c496c5775d4bb9be0ce664","slug":"29-thousand-candidates-reduced-in-council-schools-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-125059-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: परिषदीय विद्यालयों में कम हो गए 29 हजार परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: परिषदीय विद्यालयों में कम हो गए 29 हजार परीक्षार्थी
विज्ञापन
सोनभद्र। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। पिछले साल के मुकाबले इस साल पांच दिन देर से शुरू हो रही परीक्षा में 29 हजार कम विद्यार्थी बैठेंगे। इस साल परिषदीय विद्यालयों में कुल 2,19,370 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन जनपद में 1407 प्राथमिक, 257 उच्च प्राथमिक और 397 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 24 मार्च से 28 मार्च तक चलेगी। परीक्षा में कक्षा एक में 22304, कक्षा दो में 25245, कक्षा तीन में 32987, चार में 32045 और कक्षा पांच में 31440 बच्चे पंजीकृत हैं। कक्षा छह में 24650, कक्षा सात में 25896 और कक्षा आठ में 24803 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए पेपर जिला स्तर पर डायट के माध्यम से तैयार कर बीआरसी के बाद स्कूलों में 22 मार्च तक पहुंचाया जाएगा। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। कक्षा एक के बच्चे सिर्फ मौखिक परीक्षा देंगे। कक्षा दो से पांच तक के बच्चों की लिखित और मौखिक परीक्षा दोनों होगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को केवल लिखित परीक्षा देनी होगी। वार्षिक परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक और दोपहर में 12.30 बजे से 2.30 बजे तक परीक्षा होगी। पहले दिन अलग-अलग कक्षाओं की गणित, हिंदी और विज्ञान की परीक्षा होगी। पिछले शिक्षा सत्र में 2.48 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसके मुकाबले इस साल परीक्षा में करीब 29 हजार छात्र-छात्राएं कम हाेंगे। इस बार पांच दिन में परीक्षा कराई जाएगी। पिछले साल परिषदीय स्कूलाें में 20 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुुई थी। तब परीक्षा में कक्षा एक में 23281, कक्षा दो में 34410, कक्षा तीन में 33484, चार में 32605 और कक्षा पांच में 36422 बच्चे पंजीकृत थे। कक्षा 6 में 25282, सात में 26243 और कक्षा आठ में 25927 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे।
-- -- -
वर्जन:
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा कार्यक्रम जारी हो गए हैं। समय से कोर्स पूरा कराने के साथ बेहतर रिजल्ट के लिए बच्चों को अभ्यास कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। - मुकुल आनंद पांडेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी।