फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   29 cases of crime from woman who came in two days

दो दिन में आए महिला से अपराध के 29 मामले

Sat, 24 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
29 cases of crime from woman who came in two days
राबर्ट्सगंज कोतवाली स्थित महिला हेल्प डेस्क। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को सभी थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना कर दी गई लेकिन शनिवार को कोई पीड़ित महिला फरियाद लेकर नहीं पहुंची। हेल्प डेस्क पर तीन शिफ्टों में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। पुलिस की मानें तो पिछले 48 घंटे में महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं से अपराध के 29 मामले आए। इनमें से दो में एफआईआर, तीन में एनसीआर दर्ज हुई। नौ मामलों में समझौता हुआ जबकि दस में जांच चल रही है।
विज्ञापन

महिलाओं से जुड़े अपराध पर रोक लगाने के लिए थानों में महिला हेल्प डेस्क खोला गया है। एसपी आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर सभी सीओ की अगुवाई में थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में गोष्ठी कर महिलाओं और बालिकाओं को आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076, वूमेन पॉवर हेल्पलाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, एम्बुलेंस के लिए 108, गर्भवती महिलाओं के लिए एम्बुलेंस सेवा 102 और चाइल्ड लाइन नंबर 1098 के बारे में जागरूक कर रहे हैं। महिलाओं को बताया जा रहा है कि सरकार की तरफ से संचालित महिला हेल्प लाइन नंबरों पर कॉल करने पर महिलाएं ही रिसिव कर समस्याएं नोट करती है। शिकायत दर्ज करानी वाली पीड़िता का नाम और पता गुप्त रखा जाता है। शनिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी, कोतवाल अंजनी कुमार राय, एंटी रोमियो प्रभारी शिवानी मिश्रा ने अलग-अलग लोगों को महिला हेल्प डेस्क के बारे में जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस कर्मियों को प्राप्त शिकायती पत्रों की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed