फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   261 report came, all negative

261 की रिपोर्ट आई, सभी निगेटिव

Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
261 report came, all negative
सोनभद्र। बाहर से आने वालों व संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने काम शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को 306 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इस बीच 261 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट भी आई है। सभी निगेटिव हैं। जिले में अब तक 72 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आ चुकी है। जिसमें से 41 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि 31 अन्य का इलाज मधुपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में चल रहा है। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवासों व आसपास केसील किए गए इलाकों में सख्ती और बढ़ा दी गई। इन क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ के मुताबिक अब तक 7287 लोगों के सैंपल जांच केलिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 5968 लोगों की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें 72 पाजिटिव और 5896 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। पाजिटिव मिले लोगों में से 41 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं और 31 अन्य का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 1319 अन्य लोगों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस बीच सैंपल ज्यादा से ज्यादा लोगों का अभियान तेज कर दिया गया है। शुक्रवार को सैंपल लेने के लिए चिकित्सकों की 36 टीमें लगाई गईं। टीमों में जिला अस्पताल से 46, नधिरा से 8, एनटीपीसी बीजपुर से 104, राबट्र्सगंज कोर्ट परिसर से 54, रामलीला मैदान व आसपास से 39 तथा दुद्धी से 55 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे गए हैं। उधर, संक्रमित मिले लोगों के आवासों व आसपास के सील किए गए इलाकों में सख्ती बढ़ाने केनिर्देश दिए गए हैं। एसडीएम यमुनाधर चौहान के मुताबिक शुक्रवार को रात से संपूर्ण लाकडाउन है। इसके मद्देनजर खास तौर से सील किए गए इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को लाकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सोशल डिस्टेंस मेंटेन न करने तथा मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed