फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2603 MW Anpara u

अनपरा ः 2603 मेगावाट बिजली का उत्पादन

Wed, 18 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 18 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लंबी मशक्कत के बाद अनपरा परियोजना ने बुधवार की सुबह 2603 मेगावाट विद्युत उत्पादन का आंकड़ा छू लिया। हालांकि कुछ देर बाद ही थर्मल बैकिंग शुरू होने से यह आंकड़ा 23 सौ मेगावाट से नीचे आ गया। अब 2630 मेगावाट उत्पादन लक्ष्य हासिल करने की कोशिश शुरू हो गई है। हालांकि यह उपलब्धि निरंतर बनी रही, इसमें थर्मल बैकिंग बड़ा रोड़ा बन गई है। लगातार बैकिंग से राज्य उत्पादन निगम को रोजाना अच्छा-खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसको लेकर बैकिंग पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है।
अनपरा परियोजना में 210 मेगावाट की पहली, दूसरी, तीसरी, पांच सौ मेगावाट की चौथी, पांचवी, छठवीं और सातवीं इकाई स्थित है। सभी इकाइयां बेहतर तरीके से उत्पादन पर है लेकिन छठवीं और सातवीं इकाई में एक सप्ताह से लगातार जारी थर्मल बैकिंग से जहां परियोजना का अधिकतम उत्पादन का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

 वहीं सातवीं इकाई के तीस दिन के ट्रायल संचालन में अभी तक पेंच फंसा हुआ है। जिसको लेकर भेल की तरफ से निगम प्रबंधन को पत्र भी भेजा जा चुका है। सीजीएम अनपरा त्रिभुवन तिवारी ने भी बुधवार सुबह विद्युत उत्पादन 2603 मेगावाट तक पहुंचने की पुष्टि की। कहा कि वह लगातार 26 सौ मेगावाट या इससे अधिक उत्पादन बनाए रखना चाहते हैं, लेकिन लगातार थर्मल बैकिंग से ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। फिर भी कोशिश है कि बेहतर उत्पादन बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राज्य उत्पादन निगम अधिकारी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जामवंत प्रसाद ने कहा कि अनपरा की बिजली प्रदेश में सबसे सस्ती है। यहां बैकिंग सबसे अंत में तथा कोई विकल्प न रहने की दशा में उनका केंद्रीय नेतृत्व कई बार आवाज उठा चुका है, लेकिन अब तक इस पर रोक नहीं लग सका है। जल्द ही इसको लेकर नए सिरे से रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed