फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   26 more positives including three employees of the registry office.

रजिस्ट्री कार्यालय के तीन कर्मियों समेत 26 और मिले पाजिटिव.

Sat, 19 Sep 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
26 more positives including three employees of the registry office.
रजिस्ट्री कार्यालय के तीन कर्मियों समेत 26 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

पूर्व में संक्रमित मिले 83 मरीज इलाज के बाद हुए स्वस्थ
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। रजिस्ट्री कार्यालय के तीन कर्मचारियों समेत जिले में 26 और लोग शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके साथ ही अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 2456 हो गई है। इनके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 83 मरीज इलाज के बाद शनिवार को स्वस्थ भी घोषित किए गए। अब इलाज के बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 2109 हो गई है। शनिवार को 26 पाजिटिव मिलने पर जिले में एक्टिव मामले में 322 हो गए हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ डा.एसके उपाध्याय ने की।
उधर, चिकित्सकों की टीमें शनिवार को भी रेंडम व संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों व कैंटेनमेंट जोन में रहने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। टीमों ने कुल 1745 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए। पूर्व में भेजे गए सैंपल में से 1540 लोगों की शनिवार को रिपोर्ट भी आई। जिसमें 26 पाजिटिव और 1514 निगेटिव मिले। सीएमओ के मुताबिक अब तक कुल 90493 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 89025 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 2456 पाजिटिव और 86569 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अन्य 1468 लोगों के सैंपल की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को 26 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 322 हो गए हैं। संक्रमित मिले मरीजों में से तीन की मौत जिला अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर और 22 अन्य की मौत दूसरे जिलों में हुई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पाजिटिव मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। उधर, एसडीएम केएस पांडेय का कहना है कि संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

-
इनसेट
रजिस्ट्री कार्यालय 48 घंटे के लिए सील
सोनभद्र। तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने पर शनिवार को रजिस्ट्री कार्यालय 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। एसडीएम केएस पांडेय के मुताबिक रजिस्ट्री कार्यालय के तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर यह कदम उठाया गया है। ताकि संक्रमण पर रोक लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed