फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   26 candidates lost even from NOTA in Sonbhadra

सोनभद्र में नोटा से भी हार गए 26 उम्मीदवार

Fri, 11 Mar 2022 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
26 candidates lost even from NOTA in Sonbhadra
जिले के चारों विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 26 प्रत्याशियों पर नोटा भारी रहा है। यानी कि इन प्रत्याशियों को मिले कुल वोटों से नोटा को मिले वोट कहीं ज्यादा हैं। खास बात यह है कि नोटा से कम वोट पाने वालों में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के दो प्रत्याशी भी शामिल हैं। दुद्धी और राबर्ट्सगंज विधानसभा सीट से लड़ रहे कांग्रेस के प्रत्याशी बसंती पनिका और कमलेश ओझा को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। वहीं घोरावल से कांग्रेस प्रत्याशी विंदेश्वरी और ओबरा रामराज ही नोटा से अधिक वोट प्राप्त कर सके हैं। चारों विधानसभा क्षेत्र में नोटा से अधिक मात्र 14 प्रत्याशी वोट पाएं हैं।
विज्ञापन

जिले की सभी विधानसभा सीट से कुल 40 प्रत्याशी चुनावी मैदान थे। घोरावल विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक 12 प्रत्याशी, राबर्ट्सगंज और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से 10-10 तथा ओबरा विधानसभा क्षेत्र से आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इन प्रत्याशियों में सिर्फ 14 प्रत्याशियों को ही नोटा से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। 26 प्रत्याशी नोटा से भी कम वोट पाएं हैं। इसमें दुद्धी एवं सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भी शामिल है, जो नोटा के बराबर भी मत प्राप्त नहीं कर सके हैं। आंकड़ों के अनुसार चारों विधानसभा क्षेत्र में नोटा को कुल 15,925 मत मिले हैं। इसमें घोरावल विस से 4481, दुद्धी से 4756, ओबरा से 3077 और राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र से नोटा को 3612 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय पार्टी रही राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के दो प्रत्याशी नोटा से भी कम मत पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed