फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   250 units of blood will be donated on PM's birthday

पीएम के जन्मदिन पर होगा 250 यूनिट रक्तदान

Tue, 13 Sep 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
250 units of blood will be donated on PM's birthday
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजयुमो की बैठक दुद्धी मंडल में मंगलवार को हुई। जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में आठ मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके जन्मदिवस को संगठन के निर्देश पर सेवा पखवाड़ा के रूप में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक प्रतिदिन अलग-अलग सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जाएगा। इसमें रक्तदान शिविर की जिम्मेदारी युवा मोर्चा के कंधों पर है। पूरे जिले से ढाई सौ से ज्यादा नौजवानों के रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए रक्तवीरों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र संयोजक सुमित सोनी ने बताया कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर लक्ष्य से अधिक रक्तदान की उम्मीद की जा रही है। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश जायसवाल, नीरज अग्रहरी, दिलीप पांडेय, विनय श्रीवास्तव, सुमित सोनी, गुलशन पटेल, कृष्ण चौरसिया, संजय, रजत, मनोज पांडेय, आमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed