मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को राबर्ट्सगंज स्थित रक्तकोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया।
शाखा अध्यक्ष सचिन अग्रवाल व शाखा सचिव शिखर केडिया ने कहा रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। कार्यक्रम संयोजक तरुण केडिया व निवर्तमान अध्यक्ष पंकज कनोडिया ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी हिमांशु केजरीवाल ने बताया कि रक्तदान शिविर में 42 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 25 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में सचिन अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, राकेश जालान, शिखर केडिया, पंकज कनोडिया, राकेश कुमार सिंह, पृथ्वीराज चटर्जी ,रवि सागर अग्रहरि, विकास चौधरी, सौरभ चौधरी, सक्षम जालान, अंकुर श्रीवास्तव,शुभम अग्रवाल, श्रेया अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, अमित, हिमांशु पांडे ,कल्पना अग्रवाल, सानिया अग्रवाल, कृष्ण कुमार दहिया, गोपाल तिवारी, संदीप कुमार, तरुण केडिया, मोंटी थर्ड रहे। विशिष्ट अतिथि संरक्षक विजय कनोडिया, राजस्थान समिति के सदस्य राधेश्याम बंका, रितेश अग्रवाल, ऋतिक जैन, सोनी गुप्ता, अर्पिता कनोडिया रहीं।