फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   24 million liters of waste water

रोजाना 24 लाख लीटर पानी बर्बाद

Sat, 09 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sat, 09 Apr 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
24 million liters of waste water
रोजाना 24 लाख लीटर पानी बर्बाद
अनपरा। ऊर्जांचल के 41 गांवों, मजरों को आरओ प्लांट से शुद्ध पानी देने के लिए रोजाना 24 लाख लीटर पानी व्यर्थ बह जा रहा है। इसके उपयोग के लिए कई बार मांग उठी। एनजीटी में याचिका दाखिल है। सालाना दो मीटर जल तल गिर रहा है। बावजूद अब तक कोई कार्ययोजना नहीं बनाई गई।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने 1991 में सोनभद्र की 6905, सिंगरौली की 4328 वर्ग किमी एरिया को अति प्रदूषित बताया था।
विज्ञापन

 

2013 में इसे देश के तीन सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्रों में एक का दर्जा दिया। मई 2014 में एनजीटी ने प्रदूषण प्रभावितों को आरओ प्लांट से शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को कहा। अब तक 41 गांवों और मजरों में 83 आरओ प्लांट लग चुके हैं। इसमें 70 प्लांट ऐसे हैं, जिनसे प्रतिदिन 8000 लीटर, 13 प्लांट ऐसे हैं, जिनसे चार हजार लीटर (कुल 6.12 लाख लीटर) शुद्ध पानी निकाला जा रहा है।

विज्ञापन

 

विशेषज्ञों के मुताबिक इसके एवज में करीब चार गुना यानी लगभग 24 लाख लीटर जल रोजाना व्यर्थ बह जा रहा है। उधर, जल निगम निर्माण शाखा के एक्सईएन आरएस बंसल ने माना कि आरो के पानी के उपयोग की अभी कोई कार्ययोजना नहीं बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed