फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   226 sacks of wheat recovered Kotdar arrested

226 बोरा गेहूं बरामद, कोटेदार गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
226 sacks of wheat recovered Kotdar arrested
शक्तिनगर/सिंगरौली। मोरवा पुलिस ने एक कोटेदार को गिरफ्तार कर कालाबाजारी का 226 बोरी गेहूं और ट्रक जब्त किया। इस कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

मोरवा के निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार की देर रात बैरीहवा सरपंच कुंवर साकेत ने एसडीएम चितरंगी व पुलिस को सूचना दी कि बैरीहवां की कोटे की दुकान में ट्रक से 600 बोरी 293 कुंटल 80 किलो गेहूं वितरण के लिए आया है। आधा गेहूं कोटेदार योगेन्द्र वैश्य ने बैरीहवा की शासकीय उचित मूल्य की दुकान में उतरवाया। आधा ट्रक गेहूं गांव चतरी ले जाया जा रहा है। सूचना पर नायब तहसीलदार, आरआई चितरंगी सहित थाना मोरवा के उप निरीक्षक सरनाम सिंह बघेल के साथ टीम रवाना हुई और ट्रक व ड्राइवर को गेहूं के साथ थाने लाई। पुलिस ने कोटेदार योगेन्द्र वैश्य निवासी चतरी और ट्रक ड्राइवर दद्दू सिंह खैरवार निवासी जियावान को गिरफ़्तार कर लिया। निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि इसके पूर्व 24 अक्तूबर 2018 को कोटेदार योगेंद्र वैश्य को 78 बोरा गेहूं के साथ गिरफ़्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed