फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   21st April was the hottest since 1956, mercury reached 42.8 degrees

Sonebhadra News: 1956 के बाद सबसे ज्यादा गर्म रहा 21 अप्रैल, पारा पहुंचा 42.8 डिग्री

Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
21st April was the hottest since 1956, mercury reached 42.8 degrees
जिले में सोमवार को गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले वर्ष 1956 में 21 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया था। पिछले पांच वर्षों में इस दिन का यह अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है।
विज्ञापन

सोमवार को भी गर्मी से लोग बेहाल रहे। बिजली कटौती ने परेशानी और बढ़ा दी। 14 अप्रैल के बाद से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया ताे सोमवार को 1.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 42.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।आमतौर पर जिले में 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39-40 के मध्य रहता है। इस बार यह रिकॉर्ड भी टूट गया। तापमान 42.8 डिग्री पहुंचने से मई-जून की गर्मी का अनुमान लगाकर लोग चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आठ बजे ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। दफ्तर, स्कूल जाने वाले सिर पर गमछा ओढ़कर और छतरी लेकर ही बाहर निकले। बार-बार गला सूखने के कारण बच्चे प्यास बुझाने के लिए परेशान रहे।
मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि 24 घंटे में 1.6 डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। आर्द्रता 29 प्रतिशत रही। मंगलवार से हल्के बादल के कारण थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पिछले पांच वर्षों में 21 अप्रैल का तापमान
वर्ष: अधिकतम: न्यूनतम
2025: 42.8: 25.2
2024: 39.2: 22.8
2023: 35.4: 19.2
2022: 41.2: 29.5
2021: 41.3: 24.4

कहीं फाल्ट के नाम पर गुल रही बिजली तो कहीं लो वोल्टेज
बेतहाशा गर्मी के बीच बिजली कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। रॉबर्ट्सगंज नगर में सोमवार को दिन में तीन घंटे बिजली गुल रही। फाल्ट के नाम पर आपूर्ति बंद कर कर्मचारी मरम्मत में जुटे रहे। दूसरी ओर जिन इलाकों में बिजली थी, वहां वोल्टेज लो रहने से पंखा, कूलर काम नहीं कर रहे थे। ऐसे में उपभोक्ता गर्मी से बेहाल नजर आए। शाम होते ही महिलाएं, बच्चे घरों से बाहर निकलकर राहत पाने की जुगत में देखे गए। ग्रामीण क्षेत्रों में 5-6 घंटे बिजली गुल रह रही है।


खूब पानी पीएं, ढीले कपड़े पहनें
सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी न पड़ने दें। बिना प्यास लगे भी पानी पीते रहें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है और डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। दिन में दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें या छाया में रहें। तले हुए भोजन गर्मी को बढ़ा सकते हैं, इसलिए उनसे बचना चाहिए। खीरा, तरबूज, दही, छाछ जैसे ठंडी चीजें शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed