{"_id":"5c9673a1bdec22142d5e4758","slug":"21553363873-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के दौरान जिले में मिले 2988 क्षय रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के दौरान जिले में मिले 2988 क्षय रोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने क्षय रोग के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। 14 माह में 2988 क्षय मरीज चिन्हित किए गए हैं। सर्वाधिक बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र और सुकृत खनन क्षेत्र में क्षय रोग से पीड़ित लोग मिले हैं। सरकार ऐसे मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए उनके खाते में प्रतिमाह पांच सौ रुपये भेज रही है। रविवार को विश्व क्षय दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे।
जिले को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत टीमें घर-घर जाकर टीबी से ग्रसित लोगों को चिह्नित कर रही है। प्रत्येक टीम में आशा, आंगनबाड़ी एवं एनजीओ का एक सदस्य भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की आंकड़ों पर गौर करें तो एक जनवरी 2018 से 28 फरवरी 2019 तक 2988 क्षय रोगी मिले हैं। सर्वाधिक बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र और सुकृत खनन क्षेत्र में क्षय रोग से पीड़ित लोग मिले हैं। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि प्रत्येक रोगी के खाते में पांच-पांच सौ रुपये भेजा जा रहा है। अभी तक मरीजों के खाते में करीब 65 लाख रुपये भेजा गया है। कहा कि 24 मार्च को विश्व दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 25 मार्च को राबर्ट्सगंज नगर में जागरूकता रैली निकाली जाएगी। कहा कि प्राइवेट चिकित्सकों को भी मरीजों को चिह्नित कर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल को मरीजों को सूचित करने का निर्देश दिया गया है। ताकि मरीजों का उपचार शुरू करने के साथ ही उनके खाते में सहायता राशि भी भेजी जा सके।