फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वलनरेबिल और क्रिटिकल बूथों पर तैनात होंगे अद्र्वसैनिक बल

वलनरेबिल और क्रिटिकल बूथों पर तैनात होंगे अद्र्वसैनिक बल

Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
वलनरेबिल और क्रिटिकल बूथों पर तैनात होंगे अद्र्वसैनिक बल
सोनभद्र। शांतिपूर्ण ढंग से लोस चुनाव कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव के पूर्व केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और राज्य सशस्त्र बल की कंपनियों द्वारा जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए आयोग ने संबंधितों अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। सूबे के डीजीपी ओपी सिंह के निर्देश पर पुलिस प्रशासन केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और राज्य सशस्त्र बल की कंपनियों द्वारा बूथों का निरीक्षण कराने के लिए रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 मेें होने वाले लोस चुनाव में राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में 937 मतदान केंद्रों और 1475 मतदेय स्थल पर 1324989 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें महिला वोटर छह लाख नौ हजार 495, पुरुष सात लाख 15 हजार 450 मतदाता है। थर्ड जेंडर 44 हैं। पुलिस प्रशासन पूर्व में जिन बूथों पर विवाद हुआ था या होने की संभावना है उन्हें अतिसंवेदनशील और जिस एरिया में दबंग किस्म के लोग किसी समुदाय या जाति के लोगों को धन, बल का प्रयोग कर मतदान करने से रोकते है वहां के बूथों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल/राज्य सशस्त्र बल की कंपनियों का प्रथम चरण में क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए जिले मेें जाने का निर्देश दिया है। इसके मद्देनजर एसपी किरीट राठोड ने सभी थाना प्रभारियों को निरीक्षण कराए जाने हेतु क्षेत्र, स्थानों का चिन्हीकरण कर योजना तैयार कर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा कि एएसपी स्तर के अधिकारी को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल और राज्य सशस्त्र बल की कंपनियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्याएं न हों। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed