फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   किसानों को सहायता राशि देने की पहल हुई तेज

किसानों को सहायता राशि देने की पहल हुई तेज

Tue, 05 Feb 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
किसानों को सहायता राशि देने की पहल हुई तेज
सोनभद्र। जिला प्रशासन ने छोटे किसानों को प्रति वर्ष मिलने वाली 6000 सहयता राशि देने की पहल तेज कर दी है। डीएम अमित कुमार सिंह ने तीनों तहसील के एसडीएम को लेखपालों के माध्यम से दो हेक्टेयर तक के किसानों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 31 मार्च तक प्रत्येक किसानों को पहली किश्त दो हजार देने की तैयारी है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2017 में सत्ता परिवर्तन होते ही कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ करने के लिए कर्जमाफी योजना को मंजूरी दी। इस योजना के तहत राबर्ट्र्सगंज, घोरावल व दुद्धी तहसील क्षेत्र के करीब एक लाख 93 हजार किसानों में से 66104 किसानों को विभिन्न बैंकों से ऋण लेने वालों के रूप में चिह्नित किया। लेकिन इनमें से कर्जमाफी योजना के दायरे में लगभग 33000 किसान ही आए और उनका करीब एक अरब 96 करोड़ रुपये माफ कर दिया गया। अब केंद्र की भाजपा सरकार ने दो हेक्टेयर तक के किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष सहायता राशि देने की घोषणा की है। यह राशि किसानों को तीन किश्तों में देने की तैयारी है। शासन ने जिला प्रशासन को 31 मार्च 2019 तक पहली किेश्त दो हजार रुपये देने के लिए पात्र किसानों को चिह्नित कर सूची मुहैया कराने का निर्देश दिया है। डीएम ने राबर्ट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील के एसडीएम को सभी लेखपालों से शीघ्र पात्र किसानों की सूची तैयार कराने का निर्देश दिया है। सदर एसडीएम शादाब असलम ने कहा कि लेखपालों को दस दिनों के भीतर पात्र किसानों की सूची उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed