फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 17 Jan 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और महिलाएं आये दिन गैंग रेप की शिकार हो रही हैं। कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

यहां सभा में जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश में लगातार हत्या, लूट, बलात्कार, गैंग रेप, पीड़ितों को इंसाफ न मिलना, आरोपियों को क्लीन चिट दे देना यह दर्शाता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। भाजपा सरकार में आम जनता का लगातार शोषण हो रहा है। पुलिस प्रशासन निष्क्रिय है। थाना, चौकी, कचहरी, अस्पताल में जाति पूछकर काम किया जा रहा है। इससे आम जनता में प्रदेश सरकार के प्रति रोष है। जिला सचिव ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी वर्ग परेशान है। अराजकता का माहौल है। अपराधी थाना चौकी चला रहे हैं। नगर सचिव मनीष त्रिपा ने कहा कि भाजपा सरकार जन विरोधी है और उसका कोई भी विकास कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है। सभा में व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, नीतिश पांडेय, गुलाम यासीन, आनंद चौबे, विष्णू सोनी, मुन्ना कुशवाहा, सुयश पांडेय, मोती कोल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed