{"_id":"5bdc8c96bdec22694c343760","slug":"21541180566-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनी क्षेत्र में दो दिन से ठप है बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी क्षेत्र में दो दिन से ठप है बिजली आपूर्ति
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। ब्लॉक क्षेत्र के 70 गांवों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसान से लेकर हर वर्ग के लोग परेशान हैं। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्य लाइन में कहीं फाल्ट है, लेकिन अब तक विभाग यह फाल्ट नहीं खोज सका है। ऐसे में कब फाल्ट मिलेगा और कब उसकी मरम्मत होगी इसको लेकर फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है। इससे उपभोक्ताओं में असंतोष है।
बभनी क्षेत्र में दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। 70 गांवों के लोग इससे प्रभावित हैं। बोर्ड परीक्षा सिर पर है। बिजली न रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जब बच्चों के कोर्स की तैयारी का समय होता है तब आपूर्ति ठप रहती है। इससे बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की लापरवाही के नाते क्षेत्र में आये दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। इसके बावजूद विभाग कोई ठोस कदम नही उठाता। दो दिन से क्षेत्र के बभनी, चपकी, असनहर, संवरा, डूभा, खोतोमहुआ, आसनडीह, चैनपुर, कोंगा, बैना, चौना, खैराडीह, बहेराडोल, राजासरई, बकुलिया, बचरा, करकच्छी, बजीया, तेंदुअल, फरीपान, बडहोर, शीशटोला, घघरा, घघरी सहित तमाम गांवों में बिजली आपूर्ति ठप होने से किसान से लेकर व्यवसायी, छात्र परेशान हैं। क्षेत्र का यह हाल है कि आये दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। अब तक क्षेत्र के लोग पूरे महीने भर बिजली की रोशनी से अपने घर को रोशन नही कर सके। पूरे महीने भर में शायद लोगों को 15 से 20 दिन ही बिजली मिल पाती है। उपभोक्ता उमेश चंद्र पांडेय, सुरेश चंद्र पांडेय, हरीश, मोतीचंद, सुरेंद्र कुमार, रणबहादुर सिंह, कयूम खां, जिजतेंद्र कुमार, मु. इकबाल, सुनील कुमार, राजेंद्र प्रसाद, श्याम किशोर का कहना है कि तत्काल बिजली सेवा बहाल किया जाय। यदि जल्द आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
पेट्रोलिंग कराई जा रही, जल्द होगी मरम्मत
बभनी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता चंद्रशेखर का कहना है कि बभनी में मेन लाइन में ही कहीं खराबी है। फाल्ट ढ़ूढने के लिए पेट्रोलिंग कराई जा रही है। लेकिन अब तक फाल्ट नहीं मिल सका है। कर्मचारी लगे हुए हैं। जैसे ही फाल्ट मिलेगा उसे सही कर विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।