फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सौ मीटर में अंकित, दो सौ में मनोज रहे अव्वल

सौ मीटर में अंकित, दो सौ में मनोज रहे अव्वल

Wed, 10 Oct 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
सौ मीटर में अंकित, दो सौ में मनोज रहे अव्वल

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के न्याय पंचायत पसहीं कला की खेलकूद एवं बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय बहुअरा पुरानी बस्ती में हुई। खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सरोज ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर शुरुआत किया। इस दौरान बीईओ ने स्काउड झंडा का ध्वजारोहण किया।

यहां प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय से अंकित, दो सौ मीटर में मनोज, चार सौ मीटर में राजेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में सौ मीटर, दो सौ मीटर में अर्चना, चार सौ मीटर में आरती प्रथम रहीं। बालक वर्ग 50 मीटर, सौ मीटर में अजय कुमार तथा बालिका वर्ग में सौ मीटर और दो सौ मीटर में खुशबू तथा चार सौ मीटर में रूबी ने बाजी मारी। प्राथमिक विद्यालय पुरषोत्तमपुर के बालकों ने कबड्डी तथा खो खो और उच्च प्राथमिक विद्यालय हिनौता कबड्डी तथा बालिका वर्ग में शिवखारी ने जीता। पूरी प्रतियोगिता में पुरषोत्तमपुर का दबदबा बना रहा। कार्यक्रम में बेहतरीन रंगोली बनाने वाली शिक्षिकाओं को खंड शिक्षा अधिकारी व प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अशोक सिंह ने एक हजार का पुरस्कार दिया। इस मौके पर एनपीआरसी बृजबाला सिंह, प्रधानाध्यापक भगवानी देवी, विनीता गौतम, रुद्र प्रसाद मिश्रा, मो. आरिफ, शैलेंद्र सिंह, ब्रह्मानंद, संगीता सिंह, प्रियंका, प्रज्ञा, संजू, रामचंद्र कुशवाहा, अखिलेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed