फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भगवान श्रीराम ने तोड़ा धनुष, सीता ने डाला वरमाला

भगवान श्रीराम ने तोड़ा धनुष, सीता ने डाला वरमाला

Wed, 10 Oct 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीराम ने तोड़ा धनुष, सीता ने डाला वरमाला

विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में जगह-जगह रामलीला मंगलवार की रात भर चली। इस दौरान कई जगहों पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों का मंचन हुआ। राबर्ट्सगंज में चल रही श्रीरामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन मंगलवार को हुआ। यहां भगवान श्रीराम ने शिवजी के धनुष को तोड़ दिया। धनुष खंडित होते ही मां सीता ने उनके गले में वरमाला डाल दी। बभनी में मुकुट पूजन, नारद मोह लीला का मंचन हुआ।
राबर्ट्सगंज में मंगलवार की रात फुलवारी, मुनि आगमन के बाद धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। यहां कई राज्यों के राजा पहुंचे और धनुष को उठाने का प्रयास लिया, लेकिन कोई भी धनुष को हिला तक नहीं सका। इसके बाद श्रीराम धनुष तोड़ने आए। उन्होंने जैसे ही धनुष उठाया, पूरा पांडाल जयश्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। श्रीराम के प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष टूट गया। इसके बाद मां सीता ने उन्हें वरमाला पहनाया। बभनी संवाददाता के अनुसार ग्रामीण नव युवक रामलीला मंडली असनहर में मंगलवार की रात विधि विधान के साथ मुकुट पूजन के बाद नारद मोह के लीला का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि उप निरीक्षक हरिशंकर सिंह यादव ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। यहां व्यास लालकेश ने गणेश वंदना कर रामलीला का मंचन शुरू किया। नारद मोह की लीला का मंचन किया गया। क्षेत्र के भंवर, आसनडीह, घघरी, चौना, बैना, चकसानी, चपकी, बभनी में भी रामलीला का मंचन हुआ। इस दौरान तिलक प्रसाद, सूर्यकांत दुबे, मेंहीलाल, मटुकधारी, रत्नेश कुमार मौजूद रहे। विंढमगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार में स्थित रामलीला मंच पर मंगलवार की रात रामलीला का शुभारंभ दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्घ श्री राम मंदिर के महंत मनमोहन दास ने भगवान विष्णु की झांकी का पूजा अर्चन कर किया। दुद्धी की पूर्व विधायक रूबी प्रसाद ने फीता काटकर रामलीला का शुभारंभ किया। यहां रूबी प्रसाद ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की लीला से हम सभी को अपने अंदर छिपी हुई बुराइयों को दूर करना चाहिए। रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्री राम का जन्म उत्सव मनाया। यहां कमेटी के प्रबंधक बुटबेढ़वा ग्राम प्रधान पवन कुमार रजक, सुमन कुमार गुप्ता, विकास जयसवाल, किशोर पटवा, रामानंद सागर, प्रभात कुमार, दिनेश प्रसाद गुप्ता, पप्पू गुप्ता, अशोबक जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन




बीजपुर। स्थानीय बाजार सब्जी मंडी में चल रहे रामलीला के पांचवे दिन धनुष यज्ञ और परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। धनुष यज्ञ में बड़े-बड़े राजा जब धनुष को नहीं तोड़ पाए तो राजा जनक निराश हो गए और जैसे ही श्री राम ने धनुष को तोड़ा पूरे पंडाल में जय श्री राम का उद्घोष होने लगा। उद्घोष इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर भगवान परशुराम जी और देखा कि धनुष टूटा पड़ा है। इतना देखने के बाद उनका गुस्सा सांतवें आसमान ारियों से पूछने लगे कि धनुष को किसने तोड़ा। लगे राम को डांटने, लेकिन लक्ष्मण को यह कहां मंजूर था। वह भी भीड़ गए दोनों के बीच संवाद चालू हो गया। मामले को गरम होता देख राम जी ने शांत भाव से परशुराम जी को समझाया कि धनुष तोडने वाला कोई आपका दास ही होगा। बहरहाल रामचंद्र जी और विश्वामित्र जी ने किसी तरह मामले को शांत कराया। समिति के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने बताया कि बुधवार को श्री रामचंद्र भगवान की बारात जाएगी जिसमें बारात जाने के लिए सभी नगरवासियों का स्वागत हैं बारात दुदहिया मंदिर से शुरू होगी और बाजार के सब्जी मंडी में पंडाल तक जाएगी वहां बारातियो का स्वागत सत्कार होगा। इस अवसर पर गिरिजा शंकर पांडेय,शिवधारी गुप्ता, जयप्रकाश सिंह,जयराम शर्मा, सीताराम शर्मा, मुन्ना लाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed