फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुलिस ने रुकवाया चर्च का निर्माण कार्य

पुलिस ने रुकवाया चर्च का निर्माण कार्य

Sat, 22 Sep 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने रुकवाया चर्च का निर्माण कार्य
अनपरा। थाना क्षेत्र के औड़ी ग्राम सभा स्थित कौव्वानाला में रेलवे की जमीन पर नया चर्च बनने की सूचना लगते ही आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों का समझा बुझाकर शांत कराया और निर्माण कार्य को रोक दिया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि औड़ी ग्राम सभा स्थित कौव्वानाला में एक सप्ताह से चर्च का निर्माण कराया जा रहा है । यह जानकारी मिलते ही आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। देखते ही देखते दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गये। भाजपा नेता सरजू बैसवार, अशोक केशरी, राकेश बैसवार, बंसी बैसवार, श्रीराम गुप्ता आदि ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासन की अनुमति के चर्च का निर्माण गैर कानूनी है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। कार्यकर्ताओं का हंगामा देख निर्माण करा रहे लोग वहां से भाग खड़े हो गये। मौके पर उपस्थित एक महिला ने बताया कि वह अपना घर बना रही है। सूचना पर पहुंचे रेणुसागर चौकी प्रभारी राजेश मौर्या ने तत्काल काम को बंद करा दिया तथा पूरे मामले से एसडीएम दुद्धी को अवगत करा दिया है। इस अवसर पर स्वयं सेवक संघ के सह नगर कार्यवाह प्रदीप, अमरेश चंद्र त्रिपाठी, मनीष श्रीवास्तव, नितेश सिंह चौहान, उमेश मिश्रा, कुंदन सिंह, शिव प्रकाश, कृष्णा चौरसिया आदि रहे।
विज्ञापन

-पुलिस ने काम रोक दिया है और इस मामले की जांच नायब तहसीलदार से कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रामचंद्र, उपजिलाधिकारी दुद्धी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed