फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फुटबाल प्रतियोगिता में अनपरा, चोपन का दबदबा

फुटबाल प्रतियोगिता में अनपरा, चोपन का दबदबा

Thu, 23 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता में अनपरा, चोपन का दबदबा
ओबरा। ओबरा इंटर कालेज के तत्वाधान में अंबेडकर स्टेडियम में उच्च प्राथमिक, माध्यमिक विद्यालीय अंडर 14 एवं 19 वर्षीय फुटबाल प्रतियोगिता गुरुवार को हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय एथलीट रमेश सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन

14 वर्षीय वर्ग में डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर अनपरा प्रथम तथा ओबरा इंटर कालेज द्वितीय स्थान पर रहा। 19 वर्षीय वर्ग में गुरुद्वारा इंटर कालेज चोपन प्रथम तथा डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर अनपरा द्वितीय रहा। प्रतियोगिता में जय ज्योति इंटर कालेज गुर्मा, गुरुद्वारा इंटर कालेज चोपन, रेल कर्मचारी इंटर कालेज चोपन, आदित्य बिरला इंटर कालेज रेनुसागर, डॉ. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर अनपरा, सेंट जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज एवं ओबरा इंटर कालेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। आगामी 25 अगस्त को मंडलीय फ़ुटबाल प्रतियोगिता में जिले के चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विजेता टीम को ओबरा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. एसके मिश्रा ने बधाई देते हुए मंडलीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, मो. नूर, इंदु सिंह, जगदंबा प्रसाद, धीरेंद्र प्रताप सिंह, सलमान, जयशंकर भरद्वाज, मुकेश तिवारी, कमलेश, कलीम व सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed