{"_id":"5b6c7fcc4f1c1b9e3e8b62aa","slug":"21533837260-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन व परिवहन में तीन ट्रैक्टर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन व परिवहन में तीन ट्रैक्टर सीज
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। राजस्व व पुलिस विभाग की टीम ने बुधवार की रात अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी कर जाबर गांव के बहेराखाड़ी के ठेमा नदी से बालू लोड कर रहे तीन ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।
उपजिलाधिकारी दुद्धी रामचंद्र के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात करीब 12 बजे छापेमारी की। जाबर गांव स्थित ठेमा नदी के बैरियाखाड़ी मुहाने पर जब टीम पहुंची, उस वक्त बालू लादकर निकल रहे तीन ट्रैक्टर ट्राली को देखा। टीम के सदस्य जब ट्रैक्टर की तरफ बढ़े चालक वाहन लेकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। हालांकि इस दौरान दो ट्रैक्टर के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। एक चालक को हिरासत में ले लिया गया। तीन ट्रैक्टरों में दो ट्रैक्टर ट्राली पर बालू लदे थे जबकि एक ट्रैक्टर रेत लेने के लिए नदी में लोडिंग के जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र के नदियों में अवैध खनन की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिस पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि एक ट्रैक्टर खजूरी गांव निवासी बिगन पुत्र अमजद का है जबकि दो ट्रैक्टर के स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी टीम में तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, नायब तहसीलदार कैलाश यादव व प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव मौजूद रहे।