फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 07 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
सोनभद्र। प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को फिर मोर्चा खोला। कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन किया। देवरिया बालिका संरक्षण गृह में बालिकाओं के साथ हुए घिनौने अपराध की सीबीआई जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन

बढ़ौली चौराहे पर प्रदर्शन के बाद सभा में जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। लगातार हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है। प्रदेश सरकार सिर्फ पूर्व की समाजवादी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने में ही परेशान है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की योजनाओं पर अपना शिलापट्ट लगवाकर वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है महिलाएं परेशान हैं। स्कूूली छात्राएं शोहदों से डरी हुई हैं। यह सरकार जनविरोधी है। सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, लेकिन इस सरकार में सर्वाधिक उत्पीड़न बेटियों का ही हो रहा है। सुरेश अग्रहरि, जुनैद अंसारी ने कहा कि केंद्र की सरकार व प्रदेश सरकार तानाशाही पर उतारू है। आम जनता से इन सरकारों का कोई सरोकार नहीं है। प्रदर्शन में सुरेश यादव, गुलाम यासीन, प्रमोद यादव, दीपक द्विवेदी, अवधेश कुशवाहा, गोपाल मोदनवाल, मुन्ना कुशवाहा, संतोष यादव, शकील अहमद, देवेश कुमार, राजकुमार सोनकर, मोती कोल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed