{"_id":"5b69e1824f1c1b8d6e8b49d4","slug":"21533665666-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएनजीसी के तर्ज पर निर्धारित हो वेतनमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएनजीसी के तर्ज पर निर्धारित हो वेतनमान
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा। कोल माइंस आफीसर्स एसोसिएशन आफ इंडिया ने तृतीय पे रिवीजन के मुद्दे पर सोमवार की शाम बीना आफीसर्स क्लब में बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
सीएमओआईए के पदाधिकारियों ने कहा कि तीसरा पे रिवीजन अधिकारियों को मंजूर नहीं है। इसे किसी भी स्थिति में रद्द करते हुए कोयला अधिकारियों को ओएनजीसी के तर्ज पर वेतनमान निर्धारित किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि सीएमपीएस में कटौती के कारण वेतन वैसे भी पांच प्रतिशत कम हो गया है। पहले पीएफ पेंशन को मिलाकर 14 प्रतिशत की कटौती की जा रही थी। जो सीएमपीएस लागू होने के बाद 19 प्रतिशत हो गई है। कोयला अधिकारियों का वेतनमान ओएनजीसी की तरह होना चाहिए। पिछला वेतनमान 2007 को लागू हुआ था। नया वेतनमान एक जनवरी 2017 से लागू होगा, जो अगले 10 वर्ष तक रहेगा। ऐसे में 60 प्रतिशत से अधिक अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे। बैठक में तृतीय पीआरसी सही ढंग से लागू करने, न्यू पेंशन स्कीम एवं सीएमपीएस पर विस्तार पूर्वक चर्चा व जानकारी दी गयी। एनपीएस एवं सीएमपीएस पर नाराजगी व्यक्त की गई। तृतीय पीआरसी को सही तरीके से लागू किये जाने के लिए सीएमओएआई को कार्य योजना बनाने का सुझाव दिया गया। बैठक मे बीना परियोजना के महाप्रबंधक राजेंद्र राय, कार्मिक प्रमुख चाल्र्स जुस्टर, सीएमओएआई के अध्यक्ष तारकेश्वर प्रसाद, महासचिव सवेज्श्वर सिंह सहित विभिन्न विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।