फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अफसरों के निशाने पर रहे वाहन पास कराने वाले गिरोह

अफसरों के निशाने पर रहे वाहन पास कराने वाले गिरोह

Tue, 17 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अफसरों के निशाने पर रहे वाहन पास कराने वाले गिरोह
बिना परमिट के ओवरलोड वाहनों को पास कराने वाले पासरों के खिलाफ रविवार की रात प्रशासनिक अमले की कार्रवाई चलती रही। सख्ती से पिछले कई दिनों से वाहनों की संख्या भले ही कम हो गई है मगर पूरी तरह से ओवरलोड पर शिकंजा नहीं कस पा रहा है। रात में ही फर्जी परमिट के शक पर अफसरों ने टोल प्लाजा से पास से तीन चालकों को पकड़ लिया। जांच में परमिट का समय अधिक होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं सोमवार शाम सात बजे तक 43 ट्रकों पर कार्रवाई हुई। इनमें आठ ऐसे वाहन थे जिनका परमिट का समय समाप्त हो चुका था।
विज्ञापन

रविवार की देर रात करीब दो बजे तक टोल प्लाजा से खनिज विभाग के चेकपोस्ट तक एसडीएम अशोक यादव, खान अधिकारी अनंत कुमार सिंह के साथ प्रशासनिक अमले ने स्कैनिंग परमिट और ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे वाहनों की जांच की। इस दौरान इको प्वाइंट से मारकुंडी तक सड़क के किनारे ट्रक खड़ा कर चालक इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन

एसडीएम अशोक कुमार यादव ने बताया कि चेकिंग स्थल के पास पुलिस ने घूम रहे तीन चालकों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि परमिट का समय आधे घंटे पूर्व समाप्त हो चुका था। तीनों चालक चेकपोस्ट पर परमिट के समय को लेकर पूछताछ करने जा रहे थे। जांच में परमिट सही पाए आने पर हिरासत में लिए गए तीनों चालकों को पुलिस ने छोड़ दिया। जबकि आठ ट्रकों को सीज कर दिया। वहीं एआरटीओ ने 35 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया। इनमें से तीन ट्रकों का फिटनेस फेल हो चुका था। जबकि 32 वाहन ओवरलोड में चालान किए गए हैं। इनमें से 15 वाहन गिट्टी और 20 वाहन बालू के थे। एसडीएम सदर डॉ अंकुर लाठर ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे तक------ वाहनों पर कार्रवाई की गई है। शिफ्ट के हिसाब से अफसर और राजस्वकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed