{"_id":"5aa028554f1c1b75718b5be7","slug":"21520445525-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैलेंद्र सभापति और देवचरण उपसभापति चुने गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलेंद्र सभापति और देवचरण उपसभापति चुने गए
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुधवार को दो क्रय-विक्रय सहकारी समिति के सभापति व उपसभापति का चुनाव हुआ। क्रय विक्रय सहकारी समिति राबर्ट्सगंज निर्विरोध शैलेन्द्र चौबे सभापति, देवचरण उपसभापति चुने गए। वहीं दुद्धी में रामेश्वर राय ने अध्यक्ष और अजय कुमार गुप्ता ने उपसभापति के पद पर कब्जा जमाया। मतदान स्थल पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात रही।
क्रय विक्रय सहकारी समिति राबर्ट्सगंज के संचालक मंडल में रामनारायण, पवन कुमार मिश्रा, कमला प्रसाद, हिरमणी, प्रतिमा पटेल, विनिता, नरेंद्र बहादुर, नामवर, रामविलास, सूर्य प्रकाश देव पांडेय शामिल है। निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्विरोध शैलेन्द्र चौबे सभापति, देवचरण उपसभापति चुने जाने की घोषणा की। चुनाव परिणाम आते ही समर्थक विजेता प्रत्याशियों का माला पहनाने लगे। मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। इंद्रदेव सिंह, बलदेव सिंह, अवधेश पांडेय, विजय प्रकाश, सूबेदार कुशवाहा आदि मौजूद रहे। दुद्धी संवाददाता के अनुसार क्रय विक्रय सहकारी समिति के सभापति और उपसभापति के लिए चुनाव हुआ। चुने गए संचालक मंडल के मनोनित समेत 12 मतदाताओं ने मतदान किया। आरओ जैसवार ओमप्रकाश ने बताया कि रामेश्वर राय ने 7 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी धीरेंद्र प्रताप सिंह को दो मतों से पराजित कर अध्यक्ष व अजय कुमार गुप्ता ने 7 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी लालता प्रसाद को 2 मतों से पराजित कर उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमातया है। जीत की घोषणा होते ही विजयी उम्मीदवारों के खेमे में खुशी और पराजित प्रत्याशियों के समर्थकों में मायूसी छा गई।