फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री का पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री का पुतला

Wed, 07 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री का पुतला
पार्टी के संरक्षक, राष्ट्रीय अध्यक्ष और बसपा सुप्रीमो के खिलाफ गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौक पर सपाइयों ने प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुतला फूंका। प्रदेश सरकार पर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों का बोलबाला है। लगातार हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही हैं। पिछले दिनों फूलपुर में लोकसभा के उपचुनाव में प्रचार-प्रसार के दौरान प्रदेश के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ गलत टिप्पणी की। प्रदेश सचिव मन्नू पांडेय ने कहा कि भाजपा शासन में जनता त्रस्त है। नगर अध्यक्ष नीतेश पांडेय और रमेश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री व जनप्रतिनिधि आएदिन विवादित बयान दे रहे हैं। नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के मंत्री कब क्या बोल देंगे, कुछ पता नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। त्रिपुरा में सरकार बनते ही मूर्तियों के तोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। संचालन जितेंद्र यादव ने किया। आनंद चौबे, जुनैद अंसारी, जितेंद्र शर्मा, अमीष पांडेय, हरिशंकर विश्वकर्मा, बच्चा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डाला प्रतिनधि के अनुसार सपा और बसपा कार्यकर्ताओ ने बुधवार को संयुक्त रूप से प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का पुतला फूंक कर विरोध जताया। मंत्री द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी की निदा की गई। कार्यकर्ताओं ने ऐसे मंत्री को बर्खास्त कर उन्हे गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन में बसपा सेक्टर अध्यक्ष राणा सूभाष राव, मंटू शर्मा, पारस यादव, सपा नेता अशोक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed