फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विण्ढमंगज ने घिबही को हराकर जीता फाइनल मैच

विण्ढमंगज ने घिबही को हराकर जीता फाइनल मैच

Sun, 18 Feb 2018 10:12 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
विण्ढमंगज ने घिबही को हराकर जीता फाइनल मैच
विंढमगंज। क्षेत्र के घिबही गांव में न्यू स्टार क्लब के तत्वावधान में चल रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट मैच का फाइनल मैच रविवार को संपन्न हो गया। इसमें विंढमगंज ने घिबही को हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। मैन आफ दी मैच का पुरस्कार गोलू और मैन आफ दी सिरीज का पुरस्कार ओंकार नाथ शर्मा को दिया गया। मुख्य अतिथि हिण्डालको के महा प्रबंधक ग्रामीण विकास विभाग अभिजित सिंह ने विजेता टीम को शील्ड सौंपा। रविवार को फाइनल मैच महादेव इलेवन क्लब विंढमगंज व न्यू स्टार क्लब घिवही के बीच खेला गया। इसमें महादेव क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यू स्टार क्लब घिवही की टीम महज 110 रन बनाकर आल आउट हो गयी। विंढमगंज ने घिबही को 104 रन से हरा दिया। मुख्य अतिथि हिंडालको के महाप्रबंधक ग्रामीण विकास विभाग अभिजित सिंह विजेता और आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश यादव ने उप विजेता टीम को शील्ड सौंपा। इस मौके पर क्लब के बलवंत मौर्य, शंभूनाथ, अभिनाथ, सोमारू सिंह, अरुण, दिनेश कुमार, त्रिलोकी नाथ, हीरालाल, रामआशीष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed