{"_id":"5974e35c4f1c1b30598b4588","slug":"21500832604-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबरा सी निर्माण में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबरा सी निर्माण में स्थानीय लोगों को मिले रोजगार
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (ओबरा)। भारतीय मजदूर श्रम संघ की बैठक रविवार को संकट मोचन मंदिर पर हुई। इसमें क्षेत्रीय लोगों को रोजगार मुहैया कराने की मांग उठाई गई। मजदूूरों के हो रहे शोषण पर चर्चा की गई और इसे रोकने के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की गई।
संरक्षक सुशील मिश्रा ने कहा कि ओबरा सी प्लांट निर्माण कार्य में स्थानीय बेरोजगारों को प्रथम वरीयता देते हुए रोजगार का मुहैया कराया जाए। श्रम कानूनों के पालन पर भी जोर दिया। कहा श्रम कानून के तहत न्यूनतम मजदूरी के प्राविधान का कड़ाई से पालन कराया जाए। भारतीय मजदूर श्रम संघ के अध्यक्ष मणिशंकर पाठक ने कहा कि प्लांट सी कार्य के दौरान मजदूरों का उत्पीड़न का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिस पर लगाम लगनी चाहिए। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने कहा कि नियम कानूनों को ताक पर रखकर काम कराने वाले ठेकेदार व कंपनियां जल्द ही कानून की गिरफ्त में हों इसके लिए भी लड़ाई लड़नी होगी। बैठक में नमाज खां, अरविंद सोनी, नागेंद्र प्रताप चौहान, नवलेश वर्मा, छोटू तिवारी, दिनेश शर्मा, ओम प्रकाश शेट्टी, अशोक मलिक, रवि प्रकाश, अनिकेत श्रीवास्तव, कुमार सौरभ सिंह, महेश पांडेय, शुभम सिंह पटेल मौजूद रहे।