फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ब्लॉक का किया घेराव

कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ब्लॉक का किया घेराव

Wed, 12 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार की मनमानी के खिलाफ ब्लॉक का किया घेराव
चोपन। ब्लॉक क्षेत्र के करगरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय का घेराव किया। कोटेदार पर मनमानी करने, अनाज न वितरित करने का आरोप मढ़ा। पात्रों का नाम हटाकर राशन कार्ड में अपात्रों का नाम जोड़ने का आरोप लगाया और उसे जांच कराकर कटवाने की मांग की।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि करगरा ग्राम पंचायत में कोटेदार ने बिना खुली बैठक किये ही सूची से पात्रों का नाम हटाकर अपात्रों को शामिल कर लिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छोटेलाल को हुई तो उन्होंने भी कोटेदार से बात कर इसका समाधान कराने को कहा, लेकिन कोटेदार ने कोई कदम नहीं उठाया। इस पर नाराज ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सैकड़ों ग्रामीणों के साथ बुधवार की दोपहर चोपन ब्लॉक कार्यालय पर पहुंच गए और धरना प्रदर्शन कर कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उसी दौरान विकास खंड कार्यालय पर उपस्थित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज अहमद को लोगों ने इस समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों की समस्या को संज्ञान में लेकर तत्काल उसका समाधान करने के लिए डीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में बीडीसी मुलायम, दशरथ, माझिल, धर्मेंद्र, सुरेंद्र, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, मीना देवी, राजकुमारी देवी, गुंता देवी, मुन्ना, अनंत, फूलमती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed