{"_id":"595fc3f14f1c1ba7308b45f5","slug":"21499448305-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के कारोबारियों को दबोचने के लिए छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के कारोबारियों को दबोचने के लिए छापेमारी
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत की खबर मिलते ही शुक्रवार को जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी।
राबर्ट्सगंज कचहरी से सटे कंजड़ बस्ती, पूरब मोहाल, रौप के घसिया बस्ती में अवैध शराब बनाई जा रही है। मारकुंडी, डाला, रेणुकूट, दुद्धी, अनपरा, शक्तिनगर, घोरावल समेत अन्य कस्बों के कई बस्ती में अवैध शराब बनाकर बेचा जाता है। जबकि इन स्थानों पर अक्सर छापेमारी की जाती है। बावजूद इसके अवैध शराब का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा। बताते चलें कि समय रहते जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में आजमगढ़ जैसी घटना यहां भी घटित हो सकती है। शुक्रवार की देर शाम राबर्ट्सगंज नगर और आसपास के कई गांवों में दलबल के साथ कोतवाल राजीव मिश्रा ने अवैध शराब के कारोबारियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि आबकारी इंस्पेक्टरों और सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मेें छापेमारी कर अवैध शराब का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम और सीओ को मानीटरिंग करेंगे। जिन थाना क्षेत्रों में शराब पीने से घटनाएं होंगी उस क्षेत्र के इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई होगी।