फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बीडीओ के आदेश का नहीं हो रहा अनुपालन

बीडीओ के आदेश का नहीं हो रहा अनुपालन

Sun, 18 Jun 2017 10:03 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ के आदेश का नहीं हो रहा अनुपालन

विज्ञापन

रामगढ़(ब्यूरो)। चतरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायतों में टेंडर छपवाने के नाम पर मानकों की अनदेखी की जा रही है। बीडीओ के आदेश के बावजूद उसका अनुपालन नहीं कराया जा रहा। बता दें कि टेंडर के लिए शासन से नामित एक बड़े समाचार पत्र एवं एक क्षेत्रीय समाचार पत्र में टेंडर छपवाना अनिवार्य है। इसके अलावा टेंडर फार्म बेचने का समय कम से कम तीन दिन का होना चाहिए, लेकिन ग्राम पंचायतों में ऐसे समाचार पत्रों में टेंडर दे दिया जा रहा है जो मानक पूरा ही नहीं करते। इतना ही नहीं अपने चहेतों को आपूर्ति का ठेका दे दिया जाता है। फर्म का नाम तो है, लेकिन उसका आफिस और दूकान नहीं रहती, सिर्फ कागज पर ही आपूर्ति हो जाती है। चतरा बीडीओ सरिता सिंह ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि मानक पूरा करने वालों से ही सामग्री आपूर्ति का काम लिया जाए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed