फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   21 posts of anesthetist in the district, deployment six

Sonebhadra News: जिले में एनेस्थेसिस्ट के 21 पद, तैनाती सिर्फ छह की

Sat, 08 Jul 2023 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
21 posts of anesthetist in the district, deployment six
सोनभद्र। जिले में निश्चेतक चिकित्सक (एनेस्थेसिस्ट) की कमी से मरीजों का उपचार प्रभावित हो रहा है। स्थिति यह है कि कुल 21 पदों के सापेक्ष महज छह चिकित्सक ही मौजूद हैं। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

आदिवासी बहुल इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर जिला संयुक्त चिकित्सालय, दस सीएचसी के साथ ही 40 से अधिक पीएचसी सहित अन्य केंद्र संचालित हैं। जिले के अस्पताल विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि सीएमओ के अधीन जिले में बेहोशी के चिकित्सकों के 17 पद स्वीकृत हैं। इसमें 16 पद नियमित और एक संविदा का है। वहीं जिला अस्पताल में दो नियमित सहित कुल चार पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष सीएचसी-पीएचसी में सिर्फ छह चिकित्सक मौजूद हैं, वहीं जिला अस्पताल में चारों पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में मरीजों को उपचार संबंधी परेशानी होती है।
विज्ञापन

सीएमओ के अधीन एक चिकित्सक को जिला अस्पताल से संबद्ध किया गया है। उनसे इमरजेंसी ड्यूटी भी कराई जाती है। जिला अस्पताल से लेकर जिले के अन्य अस्पतालों में बेहोशी के चिकित्सकों के कमी का असर भी देखने को मिल रहा है। यहां पूरी क्षमता से कार्य नहीं हो पाते हैं। कई बार छोटे ऑपरेशन के लिए भी मरीज को रेफर कर दिया जाता है। मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है। दूरी की वजह से कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी बेहोशी के कितने चिकित्सक तैनात हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हैं। उपलब्ध संसाधनों से बेहतर उपचार दिया जा रहा है। - डॉ. अश्वनी कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed