{"_id":"63d175d68be45a6fd3741e49","slug":"209-couples-tied-the-knot-sonbhadra-news-vns6956155200-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वैवाहिक बंधन में बंधे 209 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वैवाहिक बंधन में बंधे 209 जोड़े
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में वर-बधू को आर्शीवाद देते अधिकारी और अन्य।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोन/बभनी। विकास खंड कोन व बभनी क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। कोन क्षेत्र में आयोजित सामूहिक विवाह में 113 और बभनी क्षेत्र में 96 युवक-युवतियों की शादी हुई। मंत्रोच्चार के बीच हुए विवाह के बाद सामान देकर विदा किया गया।
कोन के सुग्रीव साहू महाविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह की शुरुआत ब्लाक प्रमुख रूबी मिश्रा व बीडीओ मु. तारीक ने किया। समाज कल्याण विभाग से पहुंचे नोडल अधिकारी अरविंद कुमार ओझा ने बताया कि कोन ब्लॉक के 31 ग्राम पंचायतों से 124 जोड़ों का चयन सामूहिक विवाह के लिए हुआ था। इसमें से 113 जोड़े ही विवाह में शामिल हुए। उनका हिंदू रीति रिवाज से मंत्रोच्चार के बीच धूमधाम से विवाह कराया गया। इसमें एक मुस्लिम जोड़ा भी रहा, जिनका निकाह कराया गया। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य छबिनाथ चेरो, आनंद खरवार, प्रमुख प्रतिनिधि शशांक मिश्रा, समाज कल्याण से पंकज कुमार सिंह, अजय बहेरा आदि मौजूद रहे। उधर, बभनी ब्लॉक परिसर में 96 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि प्रांत सह संगठन मंत्री आनंद जी और विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह रहे। विवाह के बाद सभी को समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा इस कार्य में अनुदान में 35 हजार की धनराशि कन्या के खाते में प्रेषित किया जाएगा। 10 हजार का सामान और 6000 प्रति जोड़े की दर से विवाह के आयोजन पर व्यय किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ शुभम बरनवाल, बीईओ बृजेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत कांशीराम राम ठाकुर, बाबा कुंदनदास महाराज, राजबहादुर सिंह, अरूण सिंह, विजयभान सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
म्योरपुर में 119 और चोपन में 84 जोड़ों की हुई शादी
म्योरपुर/चोपन। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को म्योरपुर और चोपन ब्लॉक में कुल 203 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। भव्य समारोह में विवाह की रस्मे पूरी की गई। अंत में धूमधाम से दुल्हन को विदा किया गया।
म्योरपुर के रासपहरी स्थित श्रीराम डिग्री कॉलेज में 119 जोड़ों का विवाह हुआ। मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, विशिष्ट अतिथि विधायक रामदुलार गोंड रहे। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के लिए चिंतित हैं। किसी भी गरीब की बेटी के विवाह में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए ब्लॉक स्तर पर समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान वैवाहिक जोड़ों को प्रमाण पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में डीडीओ शेषनाथ चौहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, बीडीओ नीरज तिवारी, ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड, जीत सिंह खरवार, सुषमा सिंह, दीपक, नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
वहीं चोपन के रेलवे ग्राउंड में बुधवार को 84 जोड़ों ने सात जन्मों तक एक-दूसरे का साथ देने का वचन लिया। सभी जोड़ों का कन्यादान मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संजीव गोंड ने किया। पं. दिलीप पांडेय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख लीला देवी, सीडीओ सौरभ गंगवार, समाज कल्याण एडीओ उदयभान, एडीओ पंचायत अजय सिंह, लवकुश भारती, दिनेश व गुड्डू सिंह मौजूद रहे।