फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20715 people enrolled for four posts in two days

चार पदों के लिए दो दिन में 20715 लोगों ने किया नामांकन

Sun, 18 Apr 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
20715 people enrolled for four posts in two days
राबर्ट्सगंज ब्लॉक परिसर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का नामांकन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जिले में रविवार को भी जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भीड़ उमड़ी। जिला पंचायत सदस्य पद का कलेक्ट्रेट में तो बाकी तीन पदों के लिए संबंधित ब्लॉकों पर प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिले की 31 जिला पंचायत सदस्य सीट के लिए दो दिन में कुल 770 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जबकि बीडीसी, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कुल 19945 लोगों ने नामांकन किया। नामांकन के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस बार चुनावी समर में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है। कुल 20715 लोगों ने किया नामांकन।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट और ब्लॉक मुख्यालयों पर नामांकन पत्र दाखिला का कार्य शुरू हुआ। दो दिन में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 770 लोगों ने आवेदन किया है। इसी तरह ग्राम प्रधान पद के लिए सभी 10 ब्लाकों की 629 सीटों के लिए 6020, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 8862 व बीडीसी के लिए 5063 लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

प्रधानी के दावेदारेें की भी उमड़ी भीड़
घोरावल ब्लॉक में रविवार को तीन पदों पर कुल 1072 नामांकन पत्र दाखिल हुए। प्रधान पद पर 261, बीडीसी 30 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 781 लोगों ने नामांकन किया है। दोनों दिन में प्रधान पद पर 1032, बीडीसी पद पर 747 व ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1346 लोगों ने नामांकन किया। म्योरपुर ब्लॉक में दो दिन में प्रधान पद के लिए 605, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1035, बीडीसी पद पर 559 नामांकन हुए। उक्त जानकारी गोविंद यादव सहायक श्रम आयुक्त पिपरी ने दी। चोपन ब्लॉक के आरओ उदय नारायण राय के मुताबिक प्रधान पद के लिए 459, बीडीसी के लिए 447 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 945 लोगों ने नामांकन किया।चतरा ब्लॉक में दो दिन में प्रधान पद पर 490, बीडीसी के लिए 350 और सदस्य के लिए 870 ने नामांकन किया। कोन ब्लॉक में दो दिन में प्रधान के लिए 430, बीडीसी के लिए 339 व सदस्य के लिए 951 ने नामांकन किया। इसी तरह से अन्य ब्लॉकों में प्रधान, बीडीसी व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हुआ। राबर्ट्सगंज ब्लाक में प्रधान पद के 1064, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 674 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 1525 लोगों ने आवेदन किया। अन्य ब्लाकों में भी देर शाम तक नामांकन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 17 व 18 अप्रैल को हुए नामांकन के बाद 19 व 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 अप्रैल को नामांकन वापस लेने का समय है। 21 को ही तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आंटित किया जाएगा। 29 अप्रैल को मतदान और दो मई को मतगणना होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed