फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2050 youth got employment in five years

पांच साल में 2050 युवाओं को मिला रोजगार

Mon, 25 Jan 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
2050 youth got employment in five years
सोनभद्र। युवाओं के अंदर छिपी प्रतिभा एवं कौशल को निखारने के लिए कौशल विकास मिशन की तरफ से युवाओं को प्रशिक्षित किए जाने के साथ ही उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। पांच वर्ष में करीब 7505 युवाओं को प्रशिक्षित करते हुए करीब 2050 युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रशिक्षण के लिए हर साल युवा प्रशिक्षण के लिए आवेदन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोन ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोन के अनुज कुमार का कहना है कि वह कौशल विकास मिशन कार्यालय लोढ़ी की तरफ से आयोजित प्रशिक्षण में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण लेने के बाद वे कोन में खुद का स्वरोजगार कर रहे हैं। कोन ब्लॉक के ही खेमपुर के कमलेश यादव का कहना है कि वह इस समय कोन के एक महाविद्यालय में कंप्यूटर आपरेटर है। बताया कि वह एक साल पहले कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लिए है। इसी तरह लवकुश यादव कंसाइनर एक्जीक्यूटिव का प्रशिक्षण और भिर्गुन यादव असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण लेकर स्वरोजगार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर निशांत ओझा ने बताया कि वर्ष 2014-15 से जिले में कौशल विकास मिशन का संचालन हो रहा है। तब से अब विभिन्न सेक्टर व बैकिंग एंड अकाउंटिंग, ब्यूटी कल्चर एंड हेयर ड्रेसिंग, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिक्स, फेब्रिकेशन, गारमेंट, मेकिंग, हेल्थकेयर, आईसीटी, रिटेल एवं टूरिज्म एंड हॉस्पिटालिटी में लगभग 7505 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा अपेरल मेड-अप्स एंड होम फर्निसिंग, हैंडीक्राफ्ट एंड कारपेट, प्लम्बिंग आदि सेक्टरों में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। अब तक लगभग 2050 लाभार्थियों को प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार प्रदान किया जा चुका है। प्रशिक्षण लिए तमाम युवक-युवतियां खुद का व्यवसाय भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed