फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रात में हुई झमाझम बारिश, झड़े चने के फूल

रात में हुई झमाझम बारिश, झड़े चने के फूल

Mon, 04 Mar 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
रात में हुई झमाझम बारिश, झड़े चने के फूल
सोनभद। जिले में रविवार की देर रात करीब एक घंटे झमाझम बारिश हुई। फिर सोमवार की सुबह से ही मौसम साफ हो गया और धूप निकल गई। बारिश से करीब 25 फीसदी चने के फूल झड़ गए हैं, जिससे पैदावार प्रभावित होगी। गेहूं किसानों के लिए यह बारिश अमृत मानी जा रही है। उधर, मौसम के बार-बार परिवर्तन से बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार की शाम से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी थी। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जहां चने के फूल झड़ गए हैं, वहीं सरसों की फसल को भी क्षति हो रही है। हालांकि यह बारिश गेहूं किसानों के लिए काफी लाभप्रद है। रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कें कीचड़युक्त हो गई हैं। लोगों को पैदल आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिले में शनिवार को से ही मौसम में बदलाव हो गया है। रविवार को तो दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। लगातार कुछ घंटों के अंतराल पर बारिश होती रही। इससे एक बार फिर ठंड लौट आई हैं। बारिश ने एक बार फिर गलन बढ़ा दी है। इससे लोग फिर गर्म वस्त्र पहनने लगे हैं। उधर, बारिश का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। रविवार की शाम और फिर देर रात हुई बारिश से ठंड बढ़ने के साथ ही किसानों के चेहरे पर मायूसी भी बढ़ गई है। जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय का कहना है कि यह बारिश चना, सरसों के किसानों के लिए तो हानिकारक है, लेकिन गेहूं के किसानों के लिए लाभप्रद है। उन्होंने बताया कि इस दो दिन की बारिश से करीब 25 फीसदी चना की फसल प्रभावित हुई है। चने के फूल झड़ने से काफी नुकसान होने की उम्मीद है। सरसों की खेती भी इससे प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश अमृत की तरह है। इस वक्त जब किसानों को गेहूं की सिंचाई के लिए बारिश की जरूरत थी, तब पानी बरसने से गेहूं के किसानों को काफी राहत मिली है। बारिश से सड़कें कीचड़ युक्त हो गई हैं। गांवों में सड़कों पर फिसलन हो गई है जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed