फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 आशाएं पुरस्कृत

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 आशाएं पुरस्कृत

Thu, 28 Feb 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 आशाएं पुरस्कृत
सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राबर्ट्सगंज के नवीन सब्जी मंडी परिसर में आशा कार्यकर्ता सम्मेलन बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें आठों ब्लॉकों में बेहतर कार्य करने वाली प्रथम तीन-तीन आशाओं को पुरस्कृत किया गया। कुल 24 आशाएं पुरस्कृत की गईं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आशाएं स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। जन स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर तरीके से गांव स्तर पर घर-घर तक पहुंचाने के लिए आशा ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। आशाओं को मजबूती प्रदान किए बिना जन स्वास्थ्य सुविधाएं जन-जन तक पहुंचा पाना मुमकिन नहीं। आशाएं वाकई क्षेत्रों मेें काफी मेहनत करती हैं और विभिन्न निरीक्षण के दौरान आशा बहुएं अपनी ड्यूटी निभाते हुए मिलती भी हैं। उनके मानदेय का भुगतान समय से किया जाएं। आशा बहुएं भी संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें। परिवार नियोजन तथा जच्चा-बच्चा जैसे महत्वपूर्ण कार्य को मूर्त रूप दें। उन्होंने आठों ब्लॉकों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रथम, द्वितीय तृतीय आशा बहुओं को प्रशस्ति-पत्र व क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये का स्वीकृृृति-पत्र दिया। कहा कि आशाएं स्वास्थ्य विभाग की ऐसी कड़ी हैं, जिनकी पहुंच जिले के हर गांव के हर घर तक है। एडीएम ने आशा संगनियों को भी प्रशस्ति-पत्र व स्वीकृति -पत्र देकर सम्मानित किया गया। आशा संगनियों को ब्लाक स्तर पर प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले को क्रमश: पांच हजार, दो हजार व एक हजार रूपये का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने वाले डाक्टर, सुपरवाइजर, एएनएम भी सम्मानित किए गए। इस मौके पर परिवार कल्याण व जन स्वाथ्य संबंधी विभिन्न नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए भी जागरूक किया गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, जिला प्रबंधक रिपुंजय श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. सलिल श्रीवास्ताव, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मलेरिया अधिकारी डीएन श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed