{"_id":"5c6eeeeebdec22739f757fd7","slug":"201550773998-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकारी निदेशक को सौंपा गया कॉर्पोरेट एक्सिलेन्स अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकारी निदेशक को सौंपा गया कॉर्पोरेट एक्सिलेन्स अवार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर (सोनभद्र)। जयपुर में 13 वें ग्लोबल कम्यूनिकेशन कॉन्क्लेव में एनटीपीसी विंध्याचल को मिले कारपोरेट एक्सिलेंस अवार्ड को बृहस्पतिवार को कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी को सौंपा गया।
परियोजना में बैठक के दौरान परियोजना के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्षों एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में प्रबंधक मानव संसाधन सतीश कुमार श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक उत्तम लाल के नेतृत्व में कार्यकारी निदेशक अजीत कुमार तिवारी को अवार्ड सौंपा। तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि टीम विंध्याचल की लगन और एकजुटता से परियोजना नित नई ऊंचाइयों को हासिल कर रही है। यह पुरस्कार हमारी स्वर्णिम विद्युत यात्रा में एक और रत्न जोड़ने का काम करेगी। विदित हो कि पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया बेंगलुरु द्वारा मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर राजस्थान में आयोजित दो दिवसीय 13वें ग्लोबल कम्यूनिकेशन कॉन्क्लेव के समापन समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल के प्रबंधक सतीश कुमार श्रीवास्तव एवं प्रबंधक जयवर्धन सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा एवं पूर्व राज्य सभा सांसद एचके दुआ एवं प्रधानमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार एवं प्रवक्ता एस नरेंद्र से उक्त पुरस्कार प्राप्त किया था।