{"_id":"5b6b423a4f1c1b9d3e8b5d50","slug":"201533755962-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने कई दारोगाओं को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ ने कई दारोगाओं को लगाई फटकार
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली में बुधवार को सीओ विवेकानंद तिवारी ने सर्किल के थाना प्रभारियों और दारोगाओं के विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान सीओ ने निर्धारित समयसीमा के भीतर मुकदमों का निस्तारण न करने पर कई दारोगाओं को फटकार लगाई। फरार चल रहे अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया।
दोपहर एक बजे से कोतवाली मेें सीओ ने राबट़र्सगंज कोतवाली, करमा, शाहगंज और घोरावल थाने के विवेचक से बारी-बारी से विवेचनाओं के प्रगति की जानकारी लेनी शुरू की। इस दौरान सीओ ने पाया कि कई दारोगा छह माह से अधिक के विवेचनाओं का निस्तारण नहीं किया है। सीओ ने लापरवाह विवेचकों को फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से अविलंब विवेचना पूर्ण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि सभी दारोगा अपने-अपने क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। जिनके क्षेत्र में हेेरोइन और गांजा कारोबार होते पाया गया उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखापढ़ी की जाएगी। इसलिए अवैध मादक पदार्थ का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। कोतवाल सुरेश कुुमार मिश्रा, करमा एसओ राकेश राय आदि मौजूद रहे।