फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नृत्य प्रतियोगिता में सिद्घि प्रथम, खुशी को दूसरा स्थान

नृत्य प्रतियोगिता में सिद्घि प्रथम, खुशी को दूसरा स्थान

Thu, 09 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नृत्य प्रतियोगिता में सिद्घि प्रथम, खुशी को दूसरा स्थान
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के राजस्थानी धर्मशाला में बुधवार को मारवाड़ी महिला मंच की ओर से तीज मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जिसमें महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र जायसवाल की पत्नी रजनी जायसवाल ने मेले का फीता और दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यहां युवतियों ने नृत्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें डांस प्रतियोगिता में प्रथम सिद्धि जालान, द्वितीय स्थान खुशी थर्ड, तीसरा स्थान आदित्य चौधरी को मिला। छोटा बच्चा कांवरिया केशव जैन प्रथम रहे। मेले में पांव भाजी पकौड़े, गोलगप्पा, काला जामुन सौंदर्य प्रसाधन समेत विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। संयोजक अनीता कानोडिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि रंजना जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन होते रहना चाहिए। आपसी भाईचारे की भावना के साथ प्रेम व्यवहार बना रहता है। एक मंच पर सभी को उपस्थित होने का मौका भी मिलता है। इस मौके पर अध्यक्ष सुनीता, महामंत्री सुलोचना सांवरिया, शीला जैन, उमा जैन, पूनम खेतान, सुचिता खेतान, खुशबू, उषा चौधरी, पूनम केडिया, अनीता गर्ग, ज्योति मित्तल, ममता मित्तल, प्रीत कौर, सुषमा शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष प्रदीप खेतान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूजा अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed