{"_id":"5b3d06034f1c1b0b278b47e7","slug":"201530725891-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिकी बुधवार को पुलिस ने दर्ज कर ली है। यह कार्यवाही पीड़ित किशोरी की तहरीर पर पुलिस की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
15 वर्षीय आदिवासी किशोरी ने बुधवार को पुलिस को तहरीर दी कि घटना रविवार की रात की है। वह अपने घर में रात नौ बजे खाना खाकर सो रही थी । इसी बीच घर के बगल में स्थित जामुन के पेड़ के सहारे छत पर पहुंचे आरोपी ने घर में उसे अकेला देख दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार घटना वाले दिन उसके परिवार के सभी सदस्य छत्तीसगढ़ अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे । घटना के दूसरे दिन सोमवार की सुबह मामले की जानकारी उसने मोबाइल पर अपने परिजनों को दी। यह सुन उसकी माता व पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। सोमवार की देर शाम परिवार वाले घर पहुंचे। मंगलवार को घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में बीजपुर थाना क्षेत्र के ही रिहंद नगर निवासी सूरज कुमार पुत्र विदेशी चंद वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म व एससीएसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। क्षेत्राधिकारी एसके बिश्नोई ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।