फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बसपाजनों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

बसपाजनों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बसपाजनों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
सोनभद्र। बसपा की लोकसभा प्रभारी पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता में सोमवार को विवेकानंद प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि इलाहाबाद-मिर्जापुर मंडल मुख्य जोन इंचार्ज एवं पूर्व एमएलसी सुनील कुमार चित्तौर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बसपा शासन के समय कानून व्यवस्था दुरुस्त थी। गरीबों का विशेष ख्याल रखा जाता था।
विज्ञापन

कहा कि बहन मायावती एकमात्र ऐसी नेता है जो सर्वसमाज का ख्याल रखती हैं और दलित समाज में जन्मे महापुरुषों के पदचिह्नों का अनुसरण करते हुए सर्वसमाज का हित करती हैं। कार्यकर्ताओं से 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न दलों से आए कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई और जिला कोषाध्यक्ष रहे अविनाश शुक्ला को मिर्जापुर मंडल जोन इंचार्ज का दायित्व सौंपा। विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद-मिर्जापुर मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज डा. मदन राम, अमरेंद्र बहादुर, राजू गौतम, मंडल इंचार्ज एवं पूर्व एमएलसी रामचंद्र त्यागी ने कार्यकर्ताओं की पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराया। संचालन जिलाध्यक्ष बी सागर ने किया। इस मौके पर निशांत कुशवाहा, सुभाष भारती, रमेश पटेल, बलवंत रंगीला, देवीशरण भारती, फूल मोहम्मद, वीरेंद्र मौर्या, विश्वनाथ भारती, जेपी भारती, रामचंद्र रत्ना, रोशन खान, विमलेश पटेल, विद्या भारती, शैल कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed