{"_id":"5ac26a804f1c1bc8618b5065","slug":"201522690688-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर अवकाश अनुपस्थित रहने दो कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर अवकाश अनुपस्थित रहने दो कर्मियों का वेतन रोका
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतरा ब्लॉक के बंजरिया गांव में सोमवार को कृषि विभाग की ओर से कृषि चौपाल लगाई गई। इसमें उप कृषि निदेशक डॉ. आरएस यादव ने बगैर अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय से अनुपस्थित प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार और एटीएम विकास कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए रोक दिया। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। किसानों को आर्थिक रूप से उन्नति के लिए बेहतर कृषि के गुर सिखाए।
यहां डिप्टी डायरेक्टर ने कहा कि किसानों को आर्थिक उन्नति एवं संपन्नता सुनिश्चित किये जाने के लिए आवश्यक है कि किसान कृषि के साथ पशुपालन, उद्यान, मत्स्य एवं रेशम उत्पादन की वैज्ञानिक विधाओं को अपनाएं। आगामी खरीफ के उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ोत्तरी के लिए किसान गर्मी में खेतों की गहरी जुताई मिट्टी पलटने वाले हल से करते हुए भूमि शोधन करके बीजों को बुआई से पूर्व बीज शोधन करने के बाद सीडकम फर्टीड्रिल के माध्यम से करे। उन्होंने कृषि योजनाओं के बारे में भी किसानों को बताया। प्रभारी भूमि परीक्षण प्रयोगशाला डॉ. पंकज मिश्रा ने मिट्टी का नमूना लेने की वैज्ञानिक विधि बताते हुए कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दी गई संस्तुतियों के अनुरूप जीवांश खाद एवं रासायनिक उर्वरक प्रयोग किसान करें। रिलायंस इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि दीपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह योजना ऋणी किसानों के लिए अनिवार्य तथा गैर ऋणी के लिए ऐच्छिक है। खरीफ में धान, ज्वार, मक्का, तिल, उर्द, अरहर की फसल इस योजना में है। इस मौके पर शिव प्रकाश सिंह, मनीष कुमार सिंह, संजय कुमार, गंतव्य कुमार मौर्य, अमरेश, राम जियावन, गिरजा शंकर सिंह, सुरेंद्र नाथ सिंह, कमलाकांत समेत तमाम किसान मौजूद रहे।